गैस लीकेज से घर में लगी आग, हादसा टला

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के निचली सेवा पंडित टोला में बीते शनिवार देर शाम गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण आग लगने की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के निचली सेवा पंडित टोला में बीते शनिवार देर शाम गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण आग लगने की घटना सामने आयी है. समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि इस घटना में घर के कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गये. जानकारी के अनुसार, सेवा पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी संजय पंडित के घर खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गयी. आग लगते ही परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित संजय पंडित ने बताया कि एक सप्ताह पहले राजश्री इंडेन गैस एजेंसी से सिलिंडर लिया था. उसके अनुसार, सिलेंडर में पहले से ही लीकेज की समस्या थी, जिसकी सूचना एजेंसी के कर्मियों को दी गयी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मियों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी. सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

एजेंसी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस संबंध में गैस एजेंसी के प्रबंधक जमील अंसारी ने बताया कि उपभोक्ता को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गये थे और गैस उपयोग से जुड़े मानकों के पालन की सलाह दी गयी थी. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया उपभोक्ता की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है और एजेंसी कर्मियों पर लगाये गये आरोप निराधार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन