दो पक्षों में हुई मारपीट, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट, कई घायल

प्रखंड क्षेत्र की बालियाडीह पंचायत के टहवा गांव में रास्ते के विवाद को ले शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की बालियाडीह पंचायत के टहवा गांव में रास्ते के विवाद को ले शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को परिजन व स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. एक पक्ष से रुकसाना खातून, मो तनवीर, मो तमजीर, मो हैदर जबकि दूसरे पक्ष से सफीक अंसारी, मो फहीम, फमीदा खातून, नगमा खातून, समशा खातून घायल हुए हैं. एक पक्ष से घायल तमजीर ने बताया कि सफीक अंसारी से वर्ष 2020 में रास्ता को लेकर विवाद हुआ. जिस पर मुकदमा भी हुआ है. गांव में एक माह पूर्व बुद्धिजीवियों के बीच पंचायत भी हुई. दोनों पक्ष को मुकदमा उठा लेने के लिए कहा गया. शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घर पर आकर हम सभी लोगों के साथ लोहे के रड, लाठी-डंडा व अन्य चीजों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया. दूसरे पक्ष से घायल सफीक ने बताया कि मुकदमा के दौरान पहले पक्ष के लोग हमलोगों को गवाही देने के लिए कोर्ट जाने से रोक भी रहा है. शुक्रवार सुबह मेरी पत्नी घर के पास झाड़ू लगा रही थी. तभी पहले पक्ष से कई लोग घर पर आकर विवाद करते हुए मेरी पत्नी और मेरे दिव्यांग बेटे, दोनों पुत्री के साथ मारपीट करने लगा. जब मैं घर पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया. दोनों पक्षों ने घटना की जानकारी थाना को दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने छानबीन की बात बताया है.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन