जमुई में सर्किट हाउस के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, पांच मिनट में जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

जला हुई स्कूटी | Prabhat Khabar Network

जमुई में सर्किट हाउस के पास खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। पांच मिनट में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन

जमुई : शहर स्थित जिला अतिथि गृह के समीप शनिवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और करीब पांच मिनट के भीतर पूरी तरह जलकर राख हो गई. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और लोगों को नुकसान होने से बच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निजी काम से जमुई आए थे स्कूटी मालिक

जली हुई स्कूटी टाउन थाना क्षेत्र के सुग्गी गांव निवासी दिनेश मंडल की बताई जा रही है. दिनेश मंडल ने बताया कि वह निजी काम से इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर जमुई आए थे. जिला अतिथि गृह के समीप दीवार से सटाकर स्कूटी खड़ी करने के बाद वह किसी काम से चले गए थे.

कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी स्कूटी में आग लग गई है. जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और स्कूटी पूरी तरह लपटों में घिर गई थी.

दो साल से कर रहे थे स्कूटी का इस्तेमाल

दिनेश मंडल के अनुसार, वह पिछले करीब दो वर्षों से इसी इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे. इस दौरान स्कूटी में कभी किसी तरह की तकनीकी खराबी या बैटरी संबंधी समस्या सामने नहीं आई थी. अचानक खड़ी स्कूटी में आग लगने से वह भी हैरान हैं.

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और उसे आसपास फैलने से रोक दिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

स्कूटी में आग किस कारण से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. बैटरी में खराबी, तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से आग लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन