संत रविदास के जीवन दर्शन पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान में नव युवक संघ की ओर से रविवार को संत शिरोमणि महर्षि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी.

विज्ञापन

सोनो. स्थानीय आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान में नव युवक संघ की ओर से रविवार को संत शिरोमणि महर्षि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इससे पूर्व लोगों ने उनकी पूजा अर्चना किया और भजन कीर्तन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी क्षेत्र के ज़िला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार यादव व पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रंजीत विश्वकर्मा ने रविदास जी के जीवन दर्शन पर चर्चा की. उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मौके पर संघ के सदस्यों ने संत शिरोमणि के आदर्शों को आत्मसात कर उनके दिखाए राह पर चलने का निश्चय किया. मौके पर गौतम दास, श्याम सुंदर दास, दीप नारायण रविदास, दिलीप कुमार दास, राजेश मंडल, भोला लहेरी, संतोष दास, भगीरथ दास, प्रभु राम, अरुण दास सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन