श्रद्धा के साथ हुई लक्ष्मी नारायण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के ऊपरी तल्ले पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी.
चकाई . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के ऊपरी तल्ले पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. पूरे आयोजन के दौरान चकाई बाजार और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जयपुर से लायी गयी लक्ष्मी नारायण प्रतिमा को रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमा को विद्वान पंडित के नेतृत्व में विधि-विधान से नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया गया. कार्यक्रम के दौरान हवन, पूर्णाहुति और आरती भी की गयी. प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पंडित समीर पांडेय, करुणा निधान, सरवन कुमार पांडेय, उमेश्वर पांडेय, नीतीश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा करायी. मुख्य यजमान के रूप में मणिशंकर केसरी, पुष्पा केसरी के साथ रितेश केसरी, राहुल केसरी, पवन केसरी, सुजीत केशरी, ओम जी केसरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. आयोजन समिति से जुड़े पवन केसरी ने बताया कि शुक्रवार की रात मंदिर परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए