स्कूल में लगाया गया बाल मेला

बाल दिवस पर गुरुवार को बड्स पैराडाइज स्कूल में प्राचार्य समीर दुबे के नेतृत्व विद्यालय के प्रांगण में बाल मेला लगाया गया.
चकाई. बाल दिवस पर गुरुवार को बड्स पैराडाइज स्कूल में प्राचार्य समीर दुबे के नेतृत्व विद्यालय के प्रांगण में बाल मेला लगाया गया. मेले में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों ने भी भाग लिया. बाल मेला का उद्घाटन चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने असम टी, चौमिंग, पकोड़ा,पानी पूरी, चाट, टिप्स कचौड़ी, झाल मुढ़ी, ढोकला, पोहा, आइसक्रीम आदि व्यंजन बनाकर वहां पहुंचे और अभिभावकों को खिलाया. लोगों ने बच्चों को सामान के दाम भी दिये. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




