ePaper

पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 23 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

प्रखंड क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के वार्ड नंबर दस के सिमरियाटांड़ महादलित टोला में शनिवार देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत के वार्ड नंबर दस के सिमरियाटांड़ महादलित टोला में शनिवार देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत जलमीनार निर्माण को लेकर संवेदक ने कई माह पूर्व यहां गड्ढा खोदवाया था. कार्य पूर्ण होने के बाद भी गड्ढे को भरवाया नहीं गया और उसमें पानी भर गया. टोला के ही धनराज मांझी का डेढ़ वर्षीय बालक आशीष कुमार अचानक उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक बालक की मां सीमा देवी सहित अन्य परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. टोला के निवासी खेलामन मांझी, बिनोदी मांझी, गोलू मांझी, मिथुन मांझी, कारू मांझी, नौरंगी मांझी, टूना मांझी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत जल मीनार निर्माण कर घर-घर पानी आपूर्ति प्रारंभ किया गया, लेकिन काफी कम समय में ही पाइप व नल क्षतिग्रस्त हो गये और पानी आपर्ति बंद हो गया. लोगों ने बताया कि इसे लेकर हमलोगों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ अधिकारी के समक्ष गुहार लगायी है, लेकिन अबतक इसे दुरुस्त नहीं करवाया गया है. टोला के लोग पानी को लेकर भी भटक रहे हैं. हमारी समस्या को लेकर किसी ने सुधि नहीं ली और आज गड्ढे में डूबकर हमारे टोला के एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना को लेकर टोला के लोगों ने आक्रोश भी जताया. पीड़ित परिवार के द्वारा थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, सीओ आरती भूषण को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन