अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
सड़क दुर्घटना में घायल सरिता टूड्डू का चकाई रेफरल अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक.
Chakai Road Accident: दिन के करीब साढ़े 11 बजे देवघर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गोपीडीह मोड़ के समीप एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पर सवार लोग घायल हो गए.
चकाई (जमुई) से जयकुमार शुक्ला की रिपोर्ट:
आपके शहर में
Chakai Road Accident: चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गोपीडीह मोड़ के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा पर सवार चालक समेत तीन यात्री घायल हो गए. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
गोपीडीह मोड़ के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दिन के करीब साढ़े 11 बजे देवघर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गोपीडीह मोड़ के समीप एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पर सवार लोग घायल हो गए.
एक महिला को किया गया देवघर रेफर
घायलों की पहचान भतुसार मुरली निवासी सरिता टूड्डू, सुनीता सोरेन, स्वेता टूड्डू तथा कोराने निवासी ई-रिक्शा चालक बाशुकी यादव के रूप में हुई है. सभी घायलों को उपचार के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सरिता टूड्डू को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.
अन्य घायलों का चल रहा इलाज
अस्पताल सूत्रों के अनुसार अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज चकाई रेफरल अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए