प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत मसले गांव में बीते शुक्रवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मसले गांव में बीते शुक्रवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरला पंचायत के रामपुर गांव निवासी प्रेमी ने अपने ही पंचायत के मसले गांव अपनी प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में आ गया. वह गांव स्थित सरकारी स्कूल में पहुंच कर प्रेमिका के आने का इंतजार कर रहा था तभी इसकी भनक ग्रामीणों को मिल गयी. रात के अंधेरा में प्रेमिका भी वहां पहुंच गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना लक्ष्मीपुर थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों प्रेमी प्रेमिका को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों प्रेमी-प्रेमिका के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही पुलिस के द्वारा दोनों को जिला स्थित चिल्ड्रेन वेलनेस सेंटर भेज दिया गया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इसे लेकर वरीय अधिकारी को अवगत कराया गया है. आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन