कार व मालवाहक ऑटो की टक्कर, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसपर सवार दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आयी है. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और मालवाहक ऑटो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार लोग जमुई थाना क्षेत्र के प्रतारपुर गांव निवासी थे. हादसे में कार चालक मो शमशाद घायल हो गया, जबकि रणधीर सिंह और शंभू सिंह को चोटें आयी. घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. मालवाहक ऑटो पर धान और भूसी ओवरलोड था. वहीं कुछ लोगों ने ऑटो चालक के नशे में होने की भी आशंका जतायी है. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह वहां पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन