घरेलू विवाद में भाई ने पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

खैरमा मुहल्ले का मामला

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मुहल्ले में रविवार को घरेलू विवाद में दो भाईयों ने एक भाई को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. घायल खैरमा निवासी नारायण दास के पुत्र मंदीप कुमार ने बताया कि मेरा बड़ा भाई संदीप कुमार व श्रवण कुमार के साथ घरेलू विवाद हो गया. इसी विवाद में दोनों भाईयों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

पुत्र ने पिता को पीटकर किया घायल

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आंनदपुर गांव में कलयुगी पुत्र ने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने पिता को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. घायल आनंदपुर गांव निवासी बच्चू यादव है. घायल के छोटे पुत्र ने बताया कि मेरा भाई प्रदीप यादव अक्सर पिता से रुपये की मांग करता है. पिता द्वारा रुपया देने से मना करने से नाराज प्रदीप यादव ने अपने चचेरे भाई राजेश कुमार के साथ मिलकर लाठी-डंडा से पीटकर पिता को घायल कर दिया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन