घायल के इलाज के लिए भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने 13वीं बार किया रक्तदान
Published by : Shruti Kumari Updated At : 15 Jun 2026 11:33 AM
घायल मरीज की मदद के लिए 13वीं बार रक्तदान करने वाले भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता.
BJP Leader Blood Donation: विशनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर पंडित कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल तीन यूनिट बी-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई. दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण परिजन रक्त की व्यवस्था को लेकर काफी परेशान थे.
चकाई (जमुई) से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:
BJP Leader Blood Donation: प्रखंड क्षेत्र के छछुडीह गांव निवासी एवं भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने एक बार फिर मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश की है. उन्होंने 13वीं बार रक्तदान कर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया. उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है.
घायल को थी बी-नेगेटिव रक्त की तत्काल जरूरत
जानकारी के अनुसार विशनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर पंडित कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल तीन यूनिट बी-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई. दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण परिजन रक्त की व्यवस्था को लेकर काफी परेशान थे.
रक्तदान कर बढ़ाया मदद का हाथ
इसी दौरान देवघर के सत्यम के प्रयास से एक यूनिट रक्त की व्यवस्था हो सकी. इसके बाद कृष्ण कुमार गुप्ता ने आगे आकर रक्तदान किया और घायल के इलाज में सहयोग दिया. यह उनका 13वां रक्तदान है, जो समाज सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
लोगों से रक्तदान के लिए की अपील
कृष्ण कुमार गुप्ता ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेष आवश्यक रक्त की व्यवस्था के लिए लोगों से सहयोग मांगा है.
क्षेत्र में हो रही सराहना
स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है.
बी-नेगेटिव रक्तदाताओं की है कमी
उल्लेखनीय है कि चकाई क्षेत्र में बी-नेगेटिव रक्त समूह के दाताओं की संख्या काफी कम है. ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कृष्ण कुमार गुप्ता जैसे जागरूक रक्तदाता ऐसे समय में जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










