Jamui News : वट सावित्री पूजा करने जा रही चाची-भतीजी सड़क दुर्घटना में घायल

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर गरभू स्थान कटौना के समीप मारा धक्का

विज्ञापन

बरहट.

वट सावित्री पूजा करने जा रही दो सुहागिन महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर गरभू स्थान कटौना के समीप धक्का मार दिया. जिसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायल महिला की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला कटौना निवासी जीतन मंडल की पुत्री संगीता कुमारी उर्फ छोटी व ललिता देवी पति संजय मंडल के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चाची- भतीजी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह दोनों महिला वट सावित्री पूजा करने के लिए गांव के ही एक मंदिर जा रही थी. तभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरभूस्थान के समीप जमुई की ओर से आ रही अज्ञात एक तेज रफ्तार 407 पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा में आकर दोनों महिलाओं को जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगने के बाद दोनों महिला सड़क के नीचे जा गिरीं. वहीं ठोकर मार कर वाहन चालक भाग निकला. इस कारण वाहन की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना घायल महिला के परिजनों को दिया गया. सूचना पाकर परिजन मौके पहुंचे और प्राथमिक उपचार के लिए जमुई के एक निजी के क्लीनिक ले गये. जहां की चिकित्सकों द्वारा दोनों घायल महिलाओं के इलाज की जा रही है. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. अगर पीड़ित लिखित आवेदन देते हैं तो मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन