पैसे के लेनदेन में अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों की सतर्कता से दो अपहर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन से जुड़े एक मामले में अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से लक्ष्मीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के दिग्घी बाजार से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर . पैसे के लेनदेन से जुड़े एक मामले में अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से लक्ष्मीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के दिग्घी बाजार से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद युवक की पहचान कोलकाता के लिलुआ निवासी धर्मेंद्र कुमार महतो, पिता शंभू महतो के रूप में की गयी है. वह मूल रूप से नालंदा जिले के चुनुचक थाना क्षेत्र अंतर्गत मजीदपुर गांव का निवासी बताया जाता है. वहीं इस मामले में गिरफ्तार में सदर थाना क्षेत्र के दाबिल गांव निवासी सोनू कुमार तांती (पिता सुनील तांती) तथा बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव निवासी चंद्र भूषण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार है. अपहृत धर्मेंद्र महतो का आरोप है कि बीते बुधवार को बख्तियारपुर निवासी रितेश सिंह ने उसे काम के बहाने बुलाया था. इसके बाद रितेश सिंह और उसके साथी मुझे अपने कब्जे में रखकर पिछले दो दिनों से अपने साथ घुमा रहे थे. वहीं गिरफ्तार दोनों का कहना है कि धर्मेंद्र महतो कबाड़ी का काम करता है और चोरी की गाड़ियों को खरीदकर कटाई कर कबाड़ में बेच देता है. कुछ दिन पूर्व नीतीश कुमार के एक ट्रक इनके कबाड़ खाना में बेचा गया था. उसी क्रम में सुराग मिलने पर पूछताछ के लिए इसे बुलाया गया था. छानबीन के दौरान दिग्घी बाजार में वह गाड़ी से उतरकर शोर मचाने लगा और अपहरण का मनगढ़ंत आरोप लगाने लगा. घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एसआई ज्योति कुमारी के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस दिग्घी बाजार पहुंची और सभी को सुरक्षित थाना ले आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन