डिजिटल बैंकिंग के लिए कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 9:17 PM
प्रखंड के पतसंडा गांव में गुरुवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग की आम नागरिकों में समझ बढ़ाने को ले नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया.
गिद्धौर. प्रखंड के पतसंडा गांव में गुरुवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग की आम नागरिकों में समझ बढ़ाने को ले नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया. मौके पर कला जत्था की टीम द्वारा डिजिटल जमा-निकासी सहित अन्य माध्यमों की नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी. वहीं बैंकिंग खाता से जुड़े रोज की जमा-निकासी की आदत पे बल दिया गया ताकि बैंकिंग खाता विधिवत संचालित हो सके. इस मौके पर डिजिटल फ्रॉड आदि से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी दी गयी एवं बचाव के उपाय बताए गये. इस मौके पर कार्यक्रम में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वित्तीय समावेशन पदाधिकारी अमरनाथ सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक मनीष कुमार प्रसाद, बीसीए बीरेंद्र कुमार रावत, ग्रामीण उत्तम कुमार, दीपक चौधरी के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










