दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दवा लेने की अपील

Updated:
विज्ञापन
दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दवा लेने की अपील

प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का प्रखंड स्तरीय शुभारंभ मंगलवार को अपग्रेड प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में किया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का प्रखंड स्तरीय शुभारंभ मंगलवार को अपग्रेड प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पदाधिकारियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाकर की गयी. इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजिद हुसैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, बीपीआरओ अग्रसर कुमार, सीडीपीओ इंदु कुमारी, कृषि पदाधिकारी छोटेलाल चौधरी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को डायइथाइलकार्बामाजीन (डीईसी) एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया. अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवाओं का वितरण करेंगे, ताकि सभी पात्र व्यक्तियों तक दवा पहुंचे और उसका सेवन सुनिश्चित हो सके. दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए दवा सेवन अनिवार्य है. हालांकि गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को डीईसी दवा नहीं दी जाएगी, जबकि एक से दो वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली दी जाएगी. यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा. कार्यक्रम में मुखिया दिलीप रावत, बीपीएम संतोष कुमार सिंह, बीएचएम पंकज कुमार, पिरायन फाउंडेशन के पंकज कुमार, डब्ल्यूएचओ के मुनेटर पुंजय साही, बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन