स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा में 1069 परीक्षार्थी हुए शामिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 9:27 PM

विज्ञापन

डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में पार्ट वन के प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 1069 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि कुल 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. डॉ अरविंद कुमार डिग्री महाविद्यालय विशनपुर में पार्ट वन के प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा में शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 1069 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि कुल 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में इतिहास विषय में 219, समाज शास्त्र विषय में 216 एवं संगीत विषय की परीक्षा 5 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि कुल 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र विषय में 221, मनोविज्ञान में 87, ग्रामीण अर्थशास्त्र में 101, अर्थशास्त्र 208 एवं संस्कृत में 18 परीक्षार्थी शामिल हुए. कुल 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे. प्रो राय ने बताया कि डॉ अरविंद कुमार डिग्री कॉलेज में स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न करायी जा रही है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो महेंद्र प्रसाद राय सहित प्राचार्य प्रो कुमार प्रसून्न रामाकृष्णन, प्रो संजय कुमार पांडेय, प्रो दयानंद कश्यप, राजेश कुमार, पिंकू कुमार, निवास कुमार राय, प्रवीण कुमार वर्मा, रानी कुमारी, निशा कुमारी, संतोष वर्मा, राजहंस पांडेय, सुधीर कुमार वर्मा, ओमजी, चंद्रशेखर दास सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे.

पीपीवाई कॉलेज में शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

चकाई. पीपीवाइ कॉलेज में शुक्रवार को दूसरे दिन पार्ट वन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही. पीपीवाइ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि पहली पाली में जहां 589 में से 580 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 893 में 877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 16 अनुपस्थित रहे. परीक्षा संचालन में प्रभारी प्राचार्य के अलावे परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, बिनोद कुमार, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेयी, कृष्ण कुमार, शरदेंदु शेखर, राधिका देवी, विजय कुमार, आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन