समय पर मानिसक बीमारी की पहचान जरूरी – उदय कुमार

Updated:
विज्ञापन
समय पर मानिसक बीमारी की पहचान जरूरी – उदय कुमार

राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई सभागार में मंगलवार को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुई सभागार में मंगलवार को प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सदर अस्पताल से आए क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट उदय कुमार ने मानसिक रोगों के प्रकार, लक्षण और उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और समय पर रोग की पहचान व उपचार की जरूरत पर जोर दिया. प्राचार्य डॉ सिंह ने कहा कि ऐसे सेमिनार से छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास में मदद मिलती है और उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने की दिशा मिलती है. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्री रजनीकांत महतो ने किया. मौके पर धर्मेंद्र कुमार, श्री रोहित कुमार, राजकुमार, मनमोहन कृष्ण, सुमन साहा, मोनिका, अंकिता, नितीश कुमार, गौरव किशोर, विवेक कुमार, डॉ अमित कुमार सहित अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे. सेमिनार में सभी संकायों व शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन