ट्रक की ठोकर से कार सवार एक व्यक्ति घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 10:17 PM
जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बरुअट्टा गांव के समीप हादसा
जमुई. जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बरुअट्टा गांव के समीप रविवार की देर रात ट्रक ने कार में ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल कार सवार को सदर अस्पताल लाया. घायल नवादा जिले के कौआकोल निवासी अंकित कुमार ने बताया कि मैं कार लेकर जमुई आया था जहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बरुअट्टा गांव के समीप एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया, जिससे मैं घायल हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश के कारण बरुअट्टा गांव के समीप एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया था. इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था. अचानक पेड़ गिरा देख बचने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार में ठोकर मार दिया. सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ का हटाया. इसके बाद आवागमन शुरू करवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










