दहेज लोभियों ने लड़की के पिता को बनाया बंधक, चार दिन तक पीटा, पानी की जगह पिलाया शौचालय का पानी
झाझा : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत हरिहर गांव निवासी रवींद्र प्रसाद ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर चार दिन तक बंधक बना कर मारपीट व प्रताड़ित करने का झाझा थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित श्री प्रसाद ने बताया कि 12 जून 2015 को उसने अपनी […]
झाझा : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत हरिहर गांव निवासी रवींद्र प्रसाद ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर चार दिन तक बंधक बना कर मारपीट व प्रताड़ित करने का झाझा थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित श्री प्रसाद ने बताया कि 12 जून 2015 को उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी झाझा पुरानी बाजार निवासी गणेश माथुरी के पुत्र राम प्रसाद के साथ करायी थी. शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन एक वर्ष के बाद मनीषा के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में मायके से एक लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे. मनीषा के पति, ससुर व देवर उसे हमेशा मारपीट व प्रताड़ित करने लगे. इस पर उनलोगों ने समझाने-बझाने का काम भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










