बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित झरोपहाड़ जंगल से हुई गिरफ्तारी
Advertisement
सिदो कोड़ा दस्ता का सदस्य विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित झरोपहाड़ जंगल से हुई गिरफ्तारी पांच वर्ष से कर रहा था सिदो दस्ता के लिए काम सरौन (जमुई) : बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे तलाशी अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. रविवार को बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित झारोपहाड़ जंगल से एक नक्सली को विस्फोटक […]
पांच वर्ष से कर रहा था सिदो दस्ता के लिए काम
सरौन (जमुई) : बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे तलाशी अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. रविवार को बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित झारोपहाड़ जंगल से एक नक्सली को विस्फोटक सहित अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत नेहालडीह गांव निवासी पुरन मुर्मू पिता स्व. बाकु मुर्मू है़ वह सिदो कोड़ा दस्ता का अहम सदस्य है़
एएसपी अभियान दिवाकर नारायण पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमा पर नक्सलियों की मूवमेंट की खबर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चकाई व चरकापत्थर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित झारोपहाड़ जंगल से नक्सली नेता सिदो कोड़ा दस्ता का अहम सदस्य पुरन मुर्मू को गिरफ्तार किया गया़
सिदो कोड़ा दस्ता…
उसके पास से विस्फोट में काम आनेवाले तीन सिलिंडर, तीन डेटोनेटर, 125 मीटर तार, वर्दी, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है़ गिरफ्तार नक्सली पिछले पांच वर्ष से संगठन में सक्रिय था. सिदो कोड़ा दस्ता के लिए काम करता था़ फिलहाल उससे सीआरपीएफ के अधिकारी पूछताछ कर रहे है़ं सर्च आपरेशन में सीआरपीएफ 215 महेश्वरी, एसएसबी चरकापत्थर के अलावे जिला पुलिस शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement