484 लीटर शराब किया बरामद

Published at :18 May 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
484 लीटर शराब किया बरामद

ताबड़बोड़ छापेमारी . अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने चलाया अभियान शराबबंदी को ले जमुई व लखीसराय जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इससे जहां चोरी छिपे शराब बेचनेवाले व बनानेवालों में खौफ है. सोनो : पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत […]

विज्ञापन

ताबड़बोड़ छापेमारी . अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने चलाया अभियान

शराबबंदी को ले जमुई व लखीसराय जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इससे जहां चोरी छिपे शराब बेचनेवाले व बनानेवालों में खौफ है.
सोनो : पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के तहत सोमवार की संध्या पैरा मटिहाना गांव व उसके जंगली क्षेत्र में एसटीएफ के साथ सोनो पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया. जंगली क्षेत्र में देशी शराब बनाये जाने की आशंका के बीच सर्च अभियान में पुलिस को जंगली इलाके से तो कुछ नही मिला परंतु गांव में की गयी छापेमारी में तीन घरो में छिपा कर रखे गए लगभग डेढ़ सौ लीटर महुआ शराब को म बरामद कियागया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि बीते समय में पैरा मटिहाना के जंगली इलाके में देशी शराब बनाये जाने की भट्ठी का कई दफा फर्दाफास हुआ था.
वर्तमान में इसी आशंका जो लेकर उस इलाके में सर्च किया गया. चूंकि इलाका जंगली था इस लिए इस अभियान में एसटीएफ को भी शामिल किया गया था.उन्होंने बताया कि जंगलो में तो कुछ नही मिला अलबत्ता गांव में शत्रुघ्न पासवान,भोला पासवान व रूपन पासवान के घर से एक एक गैलन देशी महुआ शराब बरामद हुआ जो बिक्री के लिए छिपकर रखा हुआ था.ये लोग चोरी छिपे देशी शराब को अन्यत्र जगह से लाकर बिक्री करने का काम करता था. छापेमारी के दौरान घर के सभी लोगो के भाग जाने से किसी की भी गिरफ़्तारी नही हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन