27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मिसाल. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर समर्पित रही मंझियानी की चिंता

राष्ट्रीय पुरस्कार से हुईं सम्मानित वन सुरक्षा में महिलाओं के योगदान के लिए जिले की चिंता देवी को इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ बायो सोशल रिसर्च एवं डेबलपमेंट(इब्राड) कोलकाता की ओर से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार दिया गया. जमुई : जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के नीमनवादा पंचायत की मंझियानी निवासी चिंता देवी को वन सुरक्षा में […]

राष्ट्रीय पुरस्कार से हुईं सम्मानित

वन सुरक्षा में महिलाओं के योगदान के लिए जिले की चिंता देवी को इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ बायो सोशल रिसर्च एवं डेबलपमेंट(इब्राड) कोलकाता की ओर से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार दिया गया.
जमुई : जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के नीमनवादा पंचायत की मंझियानी निवासी चिंता देवी को वन सुरक्षा में महिलाओं के योगदान के लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ बायो सोशल रिसर्च एवं डेबलपमेंट(इब्राड) कोलकाता की ओर से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार देकर विगत 21 फरवरी को सम्मानित किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रमंडलीय वन पदाधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि इब्राड कोलकाता द्वारा 19 से 21 फरवरी तक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें पश्चिम
बंगाल,ओडिशा,झारखंड,बिहार,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,गुजरात,त्रिपुरा,राजस्थान,मध्य प्रदेश व मेघालय के वन सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया था. इस दौरान प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन करने वाले सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं को वन सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि जमुई में लगभग 133 ग्रामीण वन प्रबंधन एवं सुरक्षा समिति वनों की सुरक्षा के लिए और पांच महिला गश्ती दल कार्यरत हैं. चिंता देवी 2008 से मंझियानी-घियातरी वन समिति के तहत कार्यरत महिला गश्ती दल से 2008 से जुड़ कर वनों की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील हैं और इन्हें पूर्व में भी तीन बार इब्राड के द्वारा वन सुरक्षा के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जा चुका है. वर्ष 2016 में भी वन की सुरक्षा में महिलाओं के योगदान हेतु एकमात्र चिंता देवी का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें