प्रेस लिखी कार समेत दो वाहनों से 67 कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 05 Feb 2026 9:22 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेस लिखी कार समेत दो वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

जमुई . गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेस लिखी कार समेत दो वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान एक कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी कार पर सवार तस्कर मौके से फरार हो गये. बताते चलें कि उत्पाद विभाग के सचिव एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर बीते बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि उत्पाद विभाग की टीम ने खैरा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान कुल 67 कार्टन, यानी 603 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पहले प्रेस लिखी एक कार को खदेड़कर चनरवर इलाके से पकड़ा गया. इस कार से 27 कार्टून (243 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही, मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के भंडारीडीह गांव निवासी राजकुमार पासवान और मोहनपुर निवासी आकाश पांडेय के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि दूसरी कार को देख तस्कर निजुआरा महावीर मंदिर के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया. उक्त कार से 40 कार्टून (360 लीटर) शराब बरामद की गयी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब झारखंड से जमुई के रास्ते ले जायी जा रही थी. फरार तस्करों और वाहनों के मालिक की पहचान की जा रही है. यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार, एएसआई जितेंद्र कुमार समेत उत्पाद विभाग की टीम द्वारा की गयी. इस कार्रवाई को उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, वहीं अन्य शराब तस्करों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन