इंटर परीक्षा में 5179 परीक्षार्थी हुए शामिल, 65 रहे अनुपस्थित
इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन बुधवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 5179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
जमुई . इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन बुधवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 5179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने बताया कि कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गयी है. परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड का चेहरा मिलान कर पहचान सुनिश्चित की गयी. उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न ले जाया जा सके. वहीं छात्राओं की जांच के लिए परीक्षा केंद्रों पर अस्थायी कक्ष बनाए गए थे, जहां महिला कर्मियों द्वारा विशेष सतर्कता के साथ जांच की गयी. परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए वीक्षकों को भी मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी. इसके अलावा वरीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इन तमाम व्यवस्थाओं के बीच बुधवार की इंटर परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए