आपके द्वार कार्यक्रम में 489 मामले निबटाये गये

Updated:
विज्ञापन

चकाई प्रखंड अंतर्गत कियाजोरी पंचायत मे बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत कियाजोरी पंचायत मे बुधवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में जन समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के कुल 19 टेबल लगाए गये थे. बड़ी संख्या में जनभागीदारी के बीच शिविर में कुल 493 मामले आये. शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कुल 489 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. इसके बाद महज चार मामले लंबित रहे. मौके पर मौजूद बीडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि आम लोगों को सहजता से प्रशासनिक मदद देने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए सभी पंचायतों में इस प्रकार के शिविर लगाये जा रहे हैं. शिविर में स्थानीय मुखिया बेबी देवी, सीओ राजकिशोर साह, एमओ विश्वजीत पंडित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन