जमुई : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख लूटे

Updated at : 14 Feb 2020 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमुई : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दो लाख लूटे

सोनो (जमुई) : कंपनी की राशि का कलेक्शन कर झाझा लौट रहे भारत फाइनेंशियल इनकुजन लिमिटेड के दो कर्मियों से गुरुवार को दो लाख रुपये लूट लिये गये. तीनों लुटेरे बाइक पर सवार थे. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों झाझा जाने वाले रास्ते पर भाग गये. कर्मियों द्वारा सोनो थाने को सूचना दिये […]

विज्ञापन

सोनो (जमुई) : कंपनी की राशि का कलेक्शन कर झाझा लौट रहे भारत फाइनेंशियल इनकुजन लिमिटेड के दो कर्मियों से गुरुवार को दो लाख रुपये लूट लिये गये. तीनों लुटेरे बाइक पर सवार थे. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों झाझा जाने वाले रास्ते पर भाग गये.

कर्मियों द्वारा सोनो थाने को सूचना दिये जाने के बाद एसआइ उपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. लूट के शिकार कर्मी बांका जिले के घोरहिया थाना क्षेत्र के उहीरो गांव निवासी शशि कुमार मंडल ने थाना में बताया कि गुरुवार को वे कंपनी के संगम मैनेजर राहुल कुमार सिंह के साथ बाइक से बटिया क्षेत्र में कलेक्शन के लिए निकले थे.

बटिया, कटावत, आम्बा टिल्हा, तेलियादह व दहियारी से कलेक्शन कर जब वापस झाझा लौट रहे थे, तभी लोहा चौक से लगभग आठ सौ मीटर आगे जोकटिया की ओर जाने वाले रास्ते में पीछा कर रहे तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन