फिरौती की मांग को लेकर चालक का किया अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 8:26 AM
विज्ञापन
बरहट : बरहट थाना क्षेत्र के भलुका-बरहट मार्ग से एक ट्रैक्टर चालक का अपहरण फिरौती की मांग को लेकर कर लिया गया. चालक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी चंद्रिका यादव के रुप में बताया जा रहा है. इस इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मीपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि मेरा ट्रैक्टर पुआल लोड […]
विज्ञापन
बरहट : बरहट थाना क्षेत्र के भलुका-बरहट मार्ग से एक ट्रैक्टर चालक का अपहरण फिरौती की मांग को लेकर कर लिया गया. चालक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी चंद्रिका यादव के रुप में बताया जा रहा है. इस इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मीपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि मेरा ट्रैक्टर पुआल लोड करने के लिए भलुका गांव जा रहा था.
इसी दौरान बीच रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति ने बाइक मेरे ट्रैक्टर के सामने बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे मेरा ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को रोक दिया. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति पिस्तौल दिखा कर ट्रैक्टर सहित चालक चंद्रिका यादव को जंगल की ओर ले जाने लगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर को छोड़ चालक को अपने साथ जंगल की ओर ले कर चला गया है.
इस क्रम में चालक चंद्रिका यादव द्वारा फोन कर मुझे सूचना दी गयी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मुझे हथियार सटा कर जंगल की ओर ले जा रहा है. इसके बाद मैंने चालक के मोबाइल पर बार-बार फोन किया पर फोन नहीं उठाया जा रहा है. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मीपुर निवासी राजेश सिंह के मोबाइल पर अपहृत कर्ताओं द्वारा फिरौती में एक लाख अस्सी हजार की मांग करते हुए कहा गया है कि हमारी मांग पूरी करो और अपने चालक को ले जाओ.
बोले थानाध्यक्ष: बरहट थानाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल हलीम ने बताया कि इस आशय की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. जानकारी प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










