निजी नर्सिंग होम में हो रही घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 8:55 AM

विज्ञापन

जमुई : निजी नर्सिंग होम में लगातार हो रही मरीज की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कार्रवाई किया जायेगा. सिविल सर्जन डाॅ श्याम मोहन दास ने बताया कि जिले में संचालित सभी निजी नर्सिंग होम का जांच-पड़ताल किया जाएगा और मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर करवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

जमुई : निजी नर्सिंग होम में लगातार हो रही मरीज की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कार्रवाई किया जायेगा. सिविल सर्जन डाॅ श्याम मोहन दास ने बताया कि जिले में संचालित सभी निजी नर्सिंग होम का जांच-पड़ताल किया जाएगा और मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर करवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि चिकित्सक को धरती का भगवान माना जाता है.

जीवन की आस छोड़ चुके लोगों को चिकित्सक से काफी उम्मीद भी रहता है. लेकिन हाल के दिनों में लगातार हो रही घटना से चिकित्सा पद्धति पर सवाल खड़ी करने लगा है. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी शहर स्थित अन्य चिकित्सक के निजी क्लीनिक में मरीज की मौत हो चुकी है. जिसके बाद चिकित्सक और आक्रोशित परिजनों का आमना-सामना भी होता रहा है.
आक्रोशित लोगों के द्वारा निजी नर्सिंग होम के संसाधन और कार्यकलाप पर भी सवाल उठाया जाता रहा है. जिसे लेकर विभागीय निर्देशानुसार जांच-पड़ताल किया जायेगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 14 निजी स्वास्थ्य संस्थान को औपबंधित रूप से निबंधन दिया गया है. उक्त निबंधन छह माह के लिए ही किया गया है.
सिविल सर्जन ने बताया कि अगर पैसे की आड़ में किसी चिकित्सक के द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाता है और जांच में इन बातों की पुष्टि होती है तो नर्सिंग होम पर कार्रवाई किया जाएगा. उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम संचालन को लेकर विभाग के द्वारा एक मानक तय किया गया है. जिसका अनुपालन सभी निजी नर्सिंग होम संचालक को करना है.
वर्तमान में जिस तरह से नर्सिंग होम की संख्या बढ़ रही है. लेकिन उस अनुरूप मरीज को सुविधा नहीं दिया जाना सोचनीय है. बताते चलें कि बीते कुछ दिनों में इलाज के दौरान नर्सिंग होम में दो मरीज की मौत हो गयी है. इसके बाद से आमलोगों में भी निजी नर्सिंग होम और चिकित्सक के कार्यकलाप को लेकर चर्चा का बाजार गरम है.
क्या है मानक
सीएस श्री दास ने बताया कि मानक के अनुरूप नर्सिंग होम में साफ सुथरा अस्पताल और ऑपरेशन कक्ष, प्रशिक्षित ओटी सहायक, मुर्छक विशेषज्ञ सहित मरीज के रहने का पर्याप्त स्थान, पेयजल, कीटाणु रहित अस्पताल सहित अन्य सुविधा होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि सभी निजी क्लीनिक को शीघ्र ही आवश्यक कागजात के साथ निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर एक जांच टीम का गठन किया गया है. जिनके द्वारा सभी नर्सिंग होम का जांच-पड़ताल कर रिर्पोट दिया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन