टीबी उन्मूलन को लेकर पदाधिकारियों को बांधा बैंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमुई : टीबी से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर टीबी चैंपियन तथा अमेरिकन स्वास्थ्य संस्था यूएस-एड की प्रचारक स्मृति कुमारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी तथा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी से मुलाकात किया. इस दौरान खैरा निवासी स्मृति ने पदाधिकारी द्वय को टीबी उन्मूलन अभियान का बैंड […]
विज्ञापन
जमुई : टीबी से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर टीबी चैंपियन तथा अमेरिकन स्वास्थ्य संस्था यूएस-एड की प्रचारक स्मृति कुमारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी तथा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी से मुलाकात किया. इस दौरान खैरा निवासी स्मृति ने पदाधिकारी द्वय को टीबी उन्मूलन अभियान का बैंड भी बांधा तथा अपने अभियान में सहयोग की अपील भी किया. इस बाबत स्मृति कुमारी ने बताया कि आज भी हमारे समाज में लोग टीबी को लाइलाज और छुआछूत का रोग मानते हैं, जो कि सच नहीं है.
उसने बताया कि टीबी का इलाज हर अस्पताल में डॉट्स सेंटर के रुप में मौजूद है, जहां लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है. साथ ही उसने बताया कि टीबी को लेकर मेरे द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पदाधिकारियों से मिलकर अभियान के प्रसार में सहयोग की अपील किया. उसने यह भी बताया कि उन्होंने मेरे अभियान की सराहना की है तथा सहयोग करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










