नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 27 Sep 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

धोरैया : धनकुंड थाना क्षेत्र के भतुआचक गांव की एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों के पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता ने रंजन […]

विज्ञापन

धोरैया : धनकुंड थाना क्षेत्र के भतुआचक गांव की एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों के पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता ने रंजन कुमार उर्फ रंजा, सागर कुमार एवं अजय कुमार को आरोपित बनाया गया है.

थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि घर में वह बुधवार की रात्रि अकेले सोयी हुई थी. मां मायके गयी हुई है व उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करने गये हुए हैं. इसी बीच रात्रि में तीनों अभियुक्तों ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया. हल्ला करने पर गोली से मारने की धमकी दी.
घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर अपनी मां को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मां, मामा, नाना सहित अन्य परिजन गांव पहुंचे और मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी. थाना में आवेदन देने के बाद थानाध्यक्ष विमल कुमार पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों के घर छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपित रंजन कुमार के घर से पुलिस ने दो देसी पिस्टल भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपित को पीड़िता के द्वारा पहचान कराते हुए एसडीपीओ के समक्ष उनका बयान दर्ज किया गया.
जिसके बाद एसडीपीओ के निर्देश पर केस के अनुसंधान का जिम्मा महिला थानाध्यक्ष को सौंपा गया. वहीं तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. उधर महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया है कि पीड़िता का कोर्ट में बयान के बाद मेडिकल जांच कराया गया. शुक्रवार को भागलपुर में पुन: पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन