झपटमार गिरोह ने युवक से छीने 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

जमुई : एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने 50 हजार रूपये उड़ा लिए और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार जिले के खैरा थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत अंतर्गत जन्म स्थान निवासी नंदलाल पैसा निकालने जमुई आया हुआ था. इस क्रम में जब वह […]

विज्ञापन

जमुई : एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने 50 हजार रूपये उड़ा लिए और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार जिले के खैरा थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत अंतर्गत जन्म स्थान निवासी नंदलाल पैसा निकालने जमुई आया हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस क्रम में जब वह एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाल कर जा रहा था, तभी झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने उसके हाथ से थैला छीन लिया तथा मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
लापता बच्चा बरामद
जमुई. सदर थाना इलाके से मंगलवार को एक लापता बच्चा को बरामद किया गया. बाद में इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई. बच्चा अपना नाम प्रिंस कुमार बता रहा था तथा उसने बताया कि वह देवघर का रहने वाला है और अपने चाचा के साथ निकला था. बाद में भटक कर वह जमुई पहुंच गया. बाद में परिजनों को इसकी सूचना दी गई तथा मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को अपने साथ ले गए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन