छात्राओं ने शौचालय को साफ रखने की मांग की
Updated at : 31 Jul 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

झाझा : नगर क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को शौचालय में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुये प्राचार्य डॉ भक्तिनाथ झा को एक ज्ञापन सौंपा. इसे लेकर काजल कुमारी, अनु कुमारी, खुशबू कुमारी, रिंकू कुमारी, मुस्कान कुमारी, तन्नू कुमारी, पूजा कुमारी समेत कई छात्राओं ने अपने आवेदन में बताया है […]
विज्ञापन
झाझा : नगर क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को शौचालय में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुये प्राचार्य डॉ भक्तिनाथ झा को एक ज्ञापन सौंपा. इसे लेकर काजल कुमारी, अनु कुमारी, खुशबू कुमारी, रिंकू कुमारी, मुस्कान कुमारी, तन्नू कुमारी, पूजा कुमारी समेत कई छात्राओं ने अपने आवेदन में बताया है कि विद्यालय का शौचालय हमेशा गंदा ही रहता है.
इस कारण हमलोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. छात्राओं ने कहा कि हमलोगों के लिए अलग से कोई कॉमन रूम की भी व्यवस्था नहीं है. इस कारण भी हमलोगों को समस्याएं उत्पन्न होती है.
छात्राओं ने कहा कि हमें किसी भी हाल में समुचित पानी युक्त साफ-सुथरा शौचालय चाहिए. इसके अलावा एक कॉमन रूम की व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि समय पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. छात्राओं ने बताया कि इस विद्यालय में लगभग 2000 छात्राएं अध्ययनरत हैं. और इस विद्यालय में मात्र तीन शौचालय है. इस कारण शौचालय हमेशा ही गंदा रहता है.
इसके अलावा सुकन्या क्लब की सदस्य भी मंगलवार को विद्यालय आकर प्राचार्य डॉ झा से मिलकर छात्राओं की समस्या का समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा. इस बाबत प्राचार्य डॉ भक्तिनाथ झा ने कहा कि विद्यालय परिसर में शौचालय को प्रतिदिन साफ कराया जाता है. कभी-कभी लड़कियां समुचित पानी का उपयोग नहीं करती है. इसलिए शौचालय गंदा हो जाता है. शौचालय को साफ-सुथरा रखने में प्राचार्य ने छात्राओं से अपेक्षित सहयोग मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




