रुक-रुक कर बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 10 Jul 2019 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
रुक-रुक कर बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

चंद्रमंडीह : प्रखंड में लगातार चार दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. आलम यह है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं. इधर बरसात ने किसानों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं. धान का बिचड़ा पर बुरा असर देखने को मिल रहा है. पिछले चार […]

विज्ञापन
चंद्रमंडीह : प्रखंड में लगातार चार दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. आलम यह है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं. इधर बरसात ने किसानों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं. धान का बिचड़ा पर बुरा असर देखने को मिल रहा है. पिछले चार दिनों से यह क्रम जारी है लेकिन मंगलवार से माहौल बदला है. मंगलवार को पूरे दिन बरसात होती रही.
इधर बरसात का असर सीधा आम जन जीवन पर पड़ा. प्रखंड के अधिकांश मुहल्ले व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें कीचड़ से सन गई थी जिससे आवगमन में काफी दिक्कतें हो रही थी. वहीं बरसात के चलते अधिकांश बजारों में सन्नाटा पसरा रहा. कई बाजारों में दुकानें खुली हुई थी परंतु खरीदार नहीं दिखे.
शाम होते हुए गुलजार रहने वाले कई बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा था. मंगलवार को भिंगते हुए स्कूल, आफिस जाना पड़ा. जलजमाव व कीचड़ से परेशानी चकाई में लगातार हो रही बरसात से जगह-जगह जल जमाव एवं कीचड़ का आलम व्याप्त हो गया है.
प्रखंड के चकाई चौक, माधोपुर बाजार, बासुकीटाड़, सरकारी एवं प्राइवेट बस पड़ाव में जलजमाव एवं कीचड़ से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. प्रखंडवासी इसके लिये पंचायत प्रतिनिधियों को दोषी ठहरा रहे है क्योंकि पंचायत द्धारा नालों की समय से सफाई न कराने के चलते जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन