पिता के शव को देख पुत्र हुआ बदहवास
Updated at : 05 Jul 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

सोनो : ऑटो दुर्घटना में काल के गाल में समा गए 50 वर्षीय द्वारिका ठाकुर के शव को देख उनके परिजन चीत्कार कर उठे. पत्नी के विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. अपनी आंखों के सामने अपने पिता की मौत देखने वाले उनके तीनों पुत्र में 15 वर्षीय दिलखुश जहां आवक था वहीं […]
विज्ञापन
सोनो : ऑटो दुर्घटना में काल के गाल में समा गए 50 वर्षीय द्वारिका ठाकुर के शव को देख उनके परिजन चीत्कार कर उठे. पत्नी के विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. अपनी आंखों के सामने अपने पिता की मौत देखने वाले उनके तीनों पुत्र में 15 वर्षीय दिलखुश जहां आवक था वहीं 12 वर्षीय पुत्र साजन का रो रोकर बुरा हाल था.
10 वर्षीय सागर की हिचकिया रुकने का नाम नहीं ले रहा था. 17 वर्षीय पुत्री के विलाप से लोगों की आंखें नम हो रही थी. 19 वर्षीय गौतम अपने पिता के शव से लिपट कर फुट फुटकर रो रहा था. बताते चलें कि ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से द्वारिका ठाकुर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी.
सड़क दुर्घटना में अधेड़ घायल, रेफर
जमुई. जिले के जमुई सोनो मुख्य मार्ग गोपालपुर के पास गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में खैरा प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी 55 वर्षीय अब्दुल गफ्फार घायल हो गया. जिसे बेहतर चिकित्सा के लिए चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ आवश्यक काम करके जमुई से जमुई से बाइक के द्वारा घर जा रहा था. इसी दौरान उक्त गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित सवारी वाहन ऑटो ने ठोकर मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. लोगों की मदद से इलाज को लेकर अब्दुल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




