ePaper

कांवरियों को निर्धारित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित

Updated at : 03 Jul 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरियों को निर्धारित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित

जमुई : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में मूल्य निर्धारण समिति की बैठक हुई. बैठक में खाद्य सामग्रियों के अलावा कांवरियों के जरूरत की सामग्रियों के मूल्य का निर्धारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

जमुई : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान की अध्यक्षता में मूल्य निर्धारण समिति की बैठक हुई. बैठक में खाद्य सामग्रियों के अलावा कांवरियों के जरूरत की सामग्रियों के मूल्य का निर्धारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पासवान ने बताया कि निर्धारण समिति की बैठक में बीते वर्ष जारी किये गये मूल्य तालिका में आंशिक सुधार कर संशोधित मूल्य तालिका पर अंतिम सहमति प्रदान किया गया.

इस दौरान एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को होटलों में निर्धारित मूल्य तालिका का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर होटल संचालकों की मनमानी की शिकायत नहीं आनी चाहिए.
मौके पर जमुई सदर प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय, झाझा के धर्मवीर प्रभाकर के अलावा अन्य सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जमुई नगर थाना थानाध्यक्ष राजेश शरण व चकाई थानाध्यक्ष चंदेश्वर पासवान मौजूद थे.
आलू पराठा, चाय व लस्सी के दाम में कटौती
मूल्य निर्धारण समिति द्वारा जारी मूल्य तालिका के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष आलू पराठा, सत्तू पराठा, चाय और लस्सी की कीमत कम की गयी है. जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान ने बताया कि जूस, समोसा और लिट्टी की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है.
200 ग्राम चावल या रोटी के साथ 60 रुपया में भोजन, 100 ग्राम चावल या तीन रोटी के साथ दाल, भुजिया व सब्जी 35 रुपया में, दही 30 रुपया प्रति प्लेट, रोटी 6 रुपया आलू तथा सत्तू पराठा 20 रुपया प्रति पीस के हिसाब से बिकेगा. सादा पराठा 15 रुपया प्रति पीस, दाल तड़का 36 रुपया प्रति प्लेट, पनीर बटर मसाला और पनीर कड़ाही 90 रुपया प्रति प्लेट, आलू का भुजिया 15 रुपया प्रति प्लेट, हरी सब्जी का भुजिया 30 रुपया प्रति प्लेट, ढाई सौ एमएल गर्म दूध की कीमत 15 रुपया प्रति ग्लास होगा.
इसके अलावा लिट्टी व समोसा 6 रुपया प्रति पीस, जलेबी 80 रुपया प्रति किलो, खीर 30 रुपया प्रति प्लेट के हिसाब से बिक्री होगा. इसके अलावा पेड़ा 225 रुपया प्रति किलो, एक कप चाय 6 रुपया प्रति कप के हिसाब से बिकेगा. 200 एमएल लस्सी 20 रुपया प्रति गिलास, सलाद 30 रुपया प्रति प्लेट,जूस 30 रुपया प्रति ग्लास, मिक्स वेज 35 रुपया प्रति प्लेट, दही चूड़ा 50 रुपया प्रति थाली तथा मिनरल वाटर 20 रुपया प्रति बोतल के हिसाब से बिकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन