जिले के 11 हाइस्कूलों में चल रहा स्मार्ट क्लास, 57 विद्यालय की है तैयारी
Updated at : 14 Jun 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : हाई स्कूल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर जिले के 11 हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा स्मार्ट क्लास में जिले के 9 से 12 तक के छात्रों को […]
विज्ञापन
जमुई : हाई स्कूल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर जिले के 11 हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा स्मार्ट क्लास में जिले के 9 से 12 तक के छात्रों को दूसरे राज्य के जानकर शिक्षक के द्वारा विभिन्न विषय का अध्ययन कराया जा रहा है.
डीइओ श्री हिमांशु ने बताया कि इसे लेकर कक्षा में कंप्यूटर सहित अन्य आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध कराया गया है. वर्ग कक्ष को आधुनिक सुविधा से भी लैस किया गया है .उन्होंने बताया कि कक्षा के दौरान पूरे कार्य का वीडियो रिकॉर्डिंग भी किया जा रहा है. ताकि दूसरे विद्यालय के छात्र भी इसका फायदा ले सकें.
लोग बताते हैं की सरकार के द्वारा शिक्षा बढ़ावा को लेकर मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर हाई स्कूल तथा हाई स्कूल को उत्क्रमित कर प्लस टू हाई स्कूल भी बनाया गया है. लेकिन विषयवार शिक्षकों की कमी से स्मार्ट क्लास एक वरदान के रूप में उभरा है. लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा वर्ष 2017_ 18 के सत्र से ही ऐसे क्लास चलाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन कुछ तकनीकी कारण से मात्र ग्यारह हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन समझ से परे है.
क्या है स्मार्ट क्लास
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया दृश्य एवं श्रवण के माध्यम से हाई स्कूल के छात्र प्रदेश एवं दूसरे राज्य के योग्य शिक्षक से पढ़ रहे हैं. ऑनलाइन पढ़ाई होने से विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं खल रही है. प्रोजेक्ट पर छात्र शिक्षक से पढ़ाई के साथ-साथ सवाल भी पूछ रहे हैं.
स्मार्ट क्लास के फायदे
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट क्लास से हाई स्कूल में जहां एक और शिक्षकों की कमी पूरी हो रही है. वहां आधुनिक तकनीक से पढ़ाई होने से छात्रों को कई फायदा मिल रहा है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




