कपड़ा दुकान में लगी आग लाखों की संपत्ति हुयी राख

जमुई : बीते बुधवार देर रात सदर प्रखंड क्षेत्र के नवीनगर बाजार स्थित न्यू त्रिपुरारी वस्त्रालय में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया. दुकान संचालक मुरारी कुमार साव ने बताया कि रोज की तरह सभी बिजली का कनेक्शन काटकर और दुकान बंद कर घर गया था. […]
जमुई : बीते बुधवार देर रात सदर प्रखंड क्षेत्र के नवीनगर बाजार स्थित न्यू त्रिपुरारी वस्त्रालय में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया. दुकान संचालक मुरारी कुमार साव ने बताया कि रोज की तरह सभी बिजली का कनेक्शन काटकर और दुकान बंद कर घर गया था. रात करीब 1:30 बजे दुकान के बगल में रहने वाले पप्पू वरणवाल ने फोन से सूचना दी कि तुम्हारे दुकान से आग की लपटें निकल रही है. सूचना पाकर आनन-फानन में हमलोग वहां पहुंचकर शटर खोल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




