प्रखंड के रतनपुर गांव में कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ
गिद्धौर : प्रखंड के रतनपुर गांव में श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा रतनपुर पंचायत के रतनपुर गांव के विभिन्न मुहल्लों, चौक चौराहों से गुजरते हुए 121 कुंवारी कन्याओं व ग्रामीण महिलाओं के अपार जन समूह […]
गिद्धौर : प्रखंड के रतनपुर गांव में श्री श्री 108 चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा रतनपुर पंचायत के रतनपुर गांव के विभिन्न मुहल्लों, चौक चौराहों से गुजरते हुए 121 कुंवारी कन्याओं व ग्रामीण महिलाओं के अपार जन समूह के साथ उलाय नदी घाट पर पवित्र जल को इकट्ठा कर चित्रगुप्त महाराज जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा कर पूजा की प्रारंभिक व्यवस्था को संपन्न किया. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा में भाग ले रही कन्याओं द्वारा कई भक्ति नारों के साथ भक्तिरस धारा का संदेश दिया, व लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए