कुएं से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 6:26 AM
सिकंदरा : थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के बहियार में स्थित एक कुएं से गुरुवार को एक युवती का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त लोहंडा गांव निवासी योगेंद्र ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री मीना कुमारी के रुप में की गयी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह गांव से पश्चिम दिशा में बहियार स्थित […]
सिकंदरा : थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के बहियार में स्थित एक कुएं से गुरुवार को एक युवती का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त लोहंडा गांव निवासी योगेंद्र ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री मीना कुमारी के रुप में की गयी. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह गांव से पश्चिम दिशा में बहियार स्थित एक पुराने कुएं में ग्रामीण की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी.
जिसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला. बाहर निकालने के उपरांत शव की पहचान गांव के ही योगेंद्र ठाकुर की पुत्री मीना कुमारी के रूप में हुई. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.
इस दौरान मृतक के पिता योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि कई महीनों से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बिना घर वालों को बताए वह कभी भी घर से बाहर निकल जाती थी. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










