जमुई में सोते समय दो सगी बहनों को सांप ने डसा, 10 साल की बच्ची की मौत; बड़ी बहन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत बड़ी बहन. | Prabhat Khabar Network

जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां सोते समय दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया. 10 वर्षीय प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय प्रियंका की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के ठाकुरअहरा गांव में सोई अवस्था में सांप के डंसने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. परिजन दोनों को तत्काल सोनो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने 10 वर्षीय प्रियांशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी 15 वर्षीय बड़ी बहन प्रियंका कुमारी का इलाज जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चीख सुनकर खुली परिवार की नींद

बताया जाता है कि अनिल यादव की दोनों बेटियां प्रियांशु कुमारी और प्रियंका कुमारी अपनी मां और भाई के साथ घर में पलंग पर सो रही थीं. इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों बहनों को डंस लिया. सांप के डंसने के बाद दोनों बहनों की चीख निकल गयी.

चीख सुनकर परिवार के लोग तत्काल जागे. कमरे में देखा तो बिस्तर के पास करैत सांप मौजूद था. परिजनों ने सांप को मार दिया और बिना देर किये दोनों बहनों को इलाज के लिए सोनो अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सोनो अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बहनों का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक जांच और उपचार शुरू किया.

जांच के बाद चिकित्सकों ने 10 वर्षीय प्रियांशु कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं 15 वर्षीय प्रियंका कुमारी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

छोटी बहन की मौत से मचा कोहराम

एक ही रात में दो बेटियों को सांप के डंसने और छोटी बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. मृतका की पहचान ठाकुरअहरा गांव निवासी अनिल यादव की 10 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायल बड़ी बहन प्रियंका कुमारी की उम्र 15 वर्ष बतायी गयी है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो बहनों के सर्पदंश की घटना से गांव और आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है. खासकर बारिश के मौसम में घरों और बिस्तरों के आसपास जहरीले सांप निकलने की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन