शहर की अपेक्षा गांव में मतदान की गति रही तेज
Updated at : 12 Apr 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

राहुल कुमार सिंह, जमुई : जिला मुख्यालय में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. युवा के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार को लेकर काफी जागरुक दिखे. विधानसभा भर में एक दो मतदान केंद्र को छोड़कर सभी जगहों पर ससमय मतदान शुरु हुआ तथा शांतिपुर्ण अवस्था में मतदान का कार्य संपन्न […]
विज्ञापन
राहुल कुमार सिंह, जमुई : जिला मुख्यालय में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. युवा के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार को लेकर काफी जागरुक दिखे. विधानसभा भर में एक दो मतदान केंद्र को छोड़कर सभी जगहों पर ससमय मतदान शुरु हुआ तथा शांतिपुर्ण अवस्था में मतदान का कार्य संपन्न हुआ.
मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसौड़ी में अहले सुबह ही मतदाताओं की कतार लगने लगी थी. 8:30 बजे तक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी. बडी संख्या में महिला और युवा मतदाता अपने मताधिकार क प्रयोग कर रहे थे. सुबह 9 बजे शहर स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय जमुई में भी भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार को लेकर जागरुक दिखे.
यहां भी महिलाओं की संख्या बाकि की तुलना में अधिक दिखी. जिला समाहरणलय के समीप स्थित जमुई विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र सहित पिंक मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता भारी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे.
यहां मतदान की रफ्तार बाकियों की संख्या में काफी अधिक थी. सुबह 10:00 बजे तक जमुई हाई स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर 400 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. महिला महाविद्यालय में साढ़े 11 बजे के बाद लोगों का आना काफी कम हो गया था. इसके बाद इक्का दुक्का व्यक्ति ही मतदान केंद्र का रुख करते दिखे.
वहीं खैरा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 232 तरीदाबिल बूथ पर ग्रामीणों के मतदान नहीं करने के एलान ने प्रसाशन को काफी मशक्कत करने के लिये मजबूर कर दिया. यहां पुलिस-पब्लिक के बीच थोडी बहुत झड़प भी हुई.
बाद में खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को वोट डालने के लिये समझाया. जिसके बाद शाम तीन बजे के बाद यहां मतदान शुरु हुआ. मतदान की समाप्ति के बाद यहां 63 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




