जिले में बनाये गये हैं 12 आदर्श मतदान केंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमुई : 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में कुल 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने बताया कि बरहट प्रखंड क्षेत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृत्यानंद मलयपुर ,जमुई प्रखंड क्षेत्र में प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई पूर्वी भाग, […]
विज्ञापन
जमुई : 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में कुल 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा ने बताया कि बरहट प्रखंड क्षेत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृत्यानंद मलयपुर ,जमुई प्रखंड क्षेत्र में प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई पूर्वी भाग, झाझा प्रखंड में प्लस टू महात्मा गांधी उच्च विद्यालय झाझा, सोनो प्रखंड क्षेत्र में प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो और सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र में मध्य विद्यालय सिकंदरा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके अलावा अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में प्लस टू जनता उच्च विद्यालय सोनखार और मध्य विद्यालय अबगिला तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में आदर्श मध्य विद्यालय मटिया को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. चकाई प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय चकाई और गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय परिसर गिद्धौर में तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
सभी आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बैठने के लिए टेंट और कुर्सी की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी. साथ ही सभी आदर्श मतदान केंद्रों को गुब्बारों से सजाया जायेगा और जमीन पर मेट बिछाया जायेगा. नये मतदाताओं को फूल देकर स्वागत किया जायेगा और विकलांग मतदाताओं के मतदान के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जायेगी.
आदर्श मतदान केंद्र पर होगी विशेष व्यवस्था
आज होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के प्लस टू हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां मतदाता के सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी. इस बाबत सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह ज़ोनल मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि प्लस टू हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 93 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां दिव्यांग मतदाता के लिए व्हील चेयर सहित कई व्यवस्था किया जाएगा.
बीडीओ श्री त्रिवेदी ने बताया की हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 92 को गुलाबी मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां सभी मतदान कर्मी महिला होंगी और यहां महिला मतदाता के वोट डालने की विशेष व्यवस्था किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर 157 बूथ बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन