आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 8:00 AM

विज्ञापन

जमुई : थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में गुरुवार की सुबह आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक दहियारी निवासी टूना यादव के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. जहां चिकित्सक अजित कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद जमुई सदर […]

विज्ञापन

जमुई : थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में गुरुवार की सुबह आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक दहियारी निवासी टूना यादव के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. जहां चिकित्सक अजित कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायल के पिता ने बताया कि उसी गांव के पारो यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव ने उसके पुत्र को तब गोली मारी जब वह उसके घर के समीप के सड़क से गुजर रहा था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित वीरेंद्र के घर को घेर लिया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि वीरेंद्र के घर उसके अलावे उसके अन्य अपराधी साथी भी छिपे हुए हैं.
सूचना पाते ही बटिया स्थित सीआरपीएफ कैंप के सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार अपने जवानों के साथ व सोनो थानाध्यक्ष निर्मल कुमार पुलिस बल के साथ दहियारी पहुंच कर कार्रवाई में लग गये.
ग्रामीणों को दूर कर सुरक्षाबलों व पुलिस द्वारा वीरेंद्र के घर में छापेमारी करते हुए आरोपित वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. जब उसके घर की तलाशी ली गयी तब तीन देसी पिस्टल व कारतूस सहित तलवार व काता जैसे कई धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने वीरेंद्र के पिता पारो यादव सहित घर में मौजूद कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. घर से एक संदिग्ध लड़की को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.
ग्रामीणों की मानें तो वीरेंद्र के घर अक्सर अपराधियों का जमावड़ा लगता था. वीरेंद्र के घर के समीप खड़ी एक कार की तलाशी में लगभग एक दर्जन कारतूस का खोखा मिला. पुलिस ने डब्लूबी 06 जी 8994 नंबर के उक्त कार को भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने हथियार बरामदगी की बात स्वीकारते हुए कहा कि दिलीप यादव को गोली मारने वाले आरोपित वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है
जबकि हिरासत में लिए गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने गोलीबारी की घटना का कारण आपसी रंजिश बताया है. वहीं ग्रामीणों का दावा है कि हिरासत में लिए कई युवक बाहर के अपराधी है जिनका अपराध से पुराना नाता रहा है.
हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी
जमुई : त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश हरेंद्र कुमार सिंह चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के काकरिया निवासी उमेश यादव को हत्या के मामले में आजीवन कारावास का सजा सुनाया है.
जानकारी के अनुसार उमेश यादव ने अपनी पत्नी, पुत्री और भाई की हत्या गड़ासा से कर दिया था. इसके पश्चात वह विक्षिप्त हो गया था. अदालत ने उसे इस मामले में आजीवन कारावास का सजा सुनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन