जिन घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही, हर हाल में 30 तक करें बहाल
जमुई : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. इस दौरान जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया […]
जमुई : विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. इस दौरान जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हर घर नल का जल योजना के तहत विगत 18 अगस्त को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और कनीय अभियंता को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. 23 अगस्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, मुखिया और प्रखंड के सभी कर्मी को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल योजना के तहत कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति नहीं प्रारंभ हो रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए