होली में राहत: खाद्य सामग्रियों की कीमतों में आयी कमी
जमुई : इस बार आपकी होली रंगीन होने जा रही है. क्योंकि किचेन में प्रयोग आनेवाले रोजमर्रा के सामग्रियों की कीमतों में कमी आ गयी है. पिछले साल की तुलना में ज्यादातर किराना का सामान सस्ता हुआ है. इस कारण इस होली पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में कटौती नहीं होगी. इससे गृहिणी का बजट इस […]
जमुई : इस बार आपकी होली रंगीन होने जा रही है. क्योंकि किचेन में प्रयोग आनेवाले रोजमर्रा के सामग्रियों की कीमतों में कमी आ गयी है. पिछले साल की तुलना में ज्यादातर किराना का सामान सस्ता हुआ है. इस कारण इस होली पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में कटौती नहीं होगी. इससे गृहिणी का बजट इस होली नहीं गड़बड़ायेगा.
बुधवार को इसका असर किराना दुकानों में देखा गया. जहां पर होली के लिए खरीदारी करते हुए भारी संख्या में महिलाएं देखी गयी. इस कारण महीना का अंतिम सप्ताह होने के बावजूद बाजार गुलजार रहा. किराना दुकानदारों की माने तो होली के अवसर पर खपत होने वाले प्रमुख खाद्यान्न सामग्री के भाव में लगभग 10 से 20 फीसदी तक कमी आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










