लोहा के सुखासन में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
सोनो : लोहा पंचायत अंतर्गत सुखासन अठगांवा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार की शाम समारोहपूर्वक हुआ. चकाई के सलैया की टीम ने फाइनल मुकाबले में चकाई के लोसिंगना को पेनाल्टी शूट में 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीम […]
सोनो : लोहा पंचायत अंतर्गत सुखासन अठगांवा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार की शाम समारोहपूर्वक हुआ. चकाई के सलैया की टीम ने फाइनल मुकाबले में चकाई के लोसिंगना को पेनाल्टी शूट में 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीम के बराबरी पर रहने के कारण रेफरी ने परिणाम पेनाल्टी शूट आउट द्वारा निकाले जाने की व्यवस्था किया जिसमे सलैया ने 2-1 से बाजी मार ले गया. फाइनल मैच सह पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि चकाई के जिला पार्षद सदस्य रामलखन मुर्मू ने खिलाड़ियों व आयोजकों के खूब मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि जमुई जिला के दूरस्थ गांव में भी खेल प्रतिभाओं की भरमार है जरूरत है उसे खोजने व तराशने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










