अवैध बालू माफियाओं की कट रही चांदी
खैरा(जमुई) : थाना के दो पदाधिकारियों के निलंबन के बाद भी एक बार फिर थाना क्षेत्र के बालू माफियाओं को अवैध उठाव का परमिट देने हेतु पदाधिकारियों का दरबार लगने लगा है. पर अंतर सिर्फ इतना है कि अब वो दरबार थाना परिसर में नहीं लगकर थाना में कार्यरत एक अदना कर्मचारी के घर लगता […]
खैरा(जमुई) : थाना के दो पदाधिकारियों के निलंबन के बाद भी एक बार फिर थाना क्षेत्र के बालू माफियाओं को अवैध उठाव का परमिट देने हेतु पदाधिकारियों का दरबार लगने लगा है. पर अंतर सिर्फ इतना है कि अब वो दरबार थाना परिसर में नहीं लगकर थाना में कार्यरत एक अदना कर्मचारी के घर लगता है. जहां पहले ट्रैक्टर चालकों का एक खाता थाने में चलता था जिसमें अवैध बालू उठाव करने वाले ट्रैक्टर का पूरा ब्योरा रखा जाता था.
और उसी खाता के माध्यम से अवैध बालू उठाव के एवज में मोटी रकम वसूली जाती थी. वहीं अब वह खाता उसी अदना से कर्मचारी के घर से संचालित किया जाता है. वहीं प्रतिदिन ट्रैक्टर चालकों का जमावड़ा लगता है. और वहीं से उस कर्मचारी के द्वारा ट्रैक्टर चालकों से रकम लेकर उन्हें बालू उठाव की परमिट दी जाती है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि उन्हें इस बात की सख्त हिदायत है वह थाना परिसर के आस-पास भी नहीं जायेंगे. उसी कर्मचारी के घर से सारी अवैध कार्यों का संचालन करना होगा. चालकों ने बताया कि उन्हें यह भी हिदायत है कि वह संध्या से पहले उसके घर के इलाके के आसपास भी नहीं फटकेंगे, ताकि किसी को शक नहीं हो. पर रात में सड़कों पर फर्राटा मारते ट्रैक्टर को छिपाना नामुमकिन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










