जमुई : आपसी विवाद में वृद्ध की पीट कर हत्या
लक्ष्मीपुर(जमुई) : बीते गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में आपसी विवाद में बीरेंद्र सिंह नामक एक वृद्ध की हत्या कर दी गयी. विवाद बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुआ है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के एक फेज में वोल्टेज कम रहने के कारण गौरा निवासी मृत्युंजय सिंह और […]
लक्ष्मीपुर(जमुई) : बीते गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में आपसी विवाद में बीरेंद्र सिंह नामक एक वृद्ध की हत्या कर दी गयी. विवाद बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुआ है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के एक फेज में वोल्टेज कम रहने के कारण गौरा निवासी मृत्युंजय सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा टोका बदला जा रहा था.
इसी दरम्यान वीरेन्द्र सिंह के घर की ओर जाने वाला तार गिर गया. इससे उनके घर की बिजली बाधित हो गयी. बीरेंद्र सिंह ने इसे लेकर विरोध जताया. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद होने लगा. विवाद के दौरान ही मृत्युंजय सिंह और उसके परिजनों ने वीरेंद्र सिंह के साथ धक्का-मुक्की की. घटना में बीरेंद्र सिंह जमीन पर गिर गये. इसे देख उनके परिजनों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले जाने लगे. तभी रास्ते में ही बीरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि उक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










