शराबी प्रधानाध्यापक को भेजा गया जेल
जमुई : सुबे में शराबबंदी कानुन को धता बताकर शराब पीकर हंगामा करने वाले प्रधानाध्यापक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुये सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त शिक्षक को शराब पीकर हंगामा करते हुये सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान […]
जमुई : सुबे में शराबबंदी कानुन को धता बताकर शराब पीकर हंगामा करने वाले प्रधानाध्यापक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुये सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त शिक्षक को शराब पीकर हंगामा करते हुये सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान उसके शरीर में भारी मात्रा में अल्कोहल पाया गया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि बीते सोमवार शहर स्थित मणिद्वीप स्कूल के निकट शराब पीकर हंगामा कर रहे आरोपी प्रधानाध्यापक राज कुमार राम को गिरफ्तार किया गया था. आरोपित शिक्षक शहर स्थित कल्याणपुर मोहल्ला का निवासी है
तथा बरहट प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी प्राथमिक विद्यालय नुमर में प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थापित है. सोमवार को उसे शराब पीकर हंगामा करने के क्रम में लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










